यूपी – किशोर का सिर काटने का मामला : होगी मजिस्ट्रीयल जांच, राजस्व विभाग की लापरवाही आई सामने, अखिलेश ने किया X पोस्ट – INA

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कबीरूद्दीनपुर में 16 वर्षीय अनुराग यादव की हत्या के मामले की मजिस्ट्रीयल जांच का आदेश दिया है। जिलाधिकारी बुधवार को एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे।
मृतक के चचेरे भाई रामजस यादव और परिवार के राम नारायण ने उनके सामने एसओ गौराबादशाहपुर राजाराम द्विवेदी, कानूनगो मुनिलाल यादव और लेखपाल जगदीश यादव पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
रामजस ने बताया कि इस मामले में कई बार थाने पर, कानूनगो और लेखपाल को सूचना दी गई। फिर भी पुलिस और राजस्व टीम कभी भी मौके पर स्थिति की जांच करने नहीं आई। जिसकी वजह से आज इतनी बड़ी घटना हो गई। घटनास्थल पर ही एसओ राजाराम द्विवेदी के साथ उनकी झड़प भी हुई। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए एडीएम राम अछबर चौहान को नियुक्त कर दिया। डीएम ने ग्रामीणों के सामने कहा कि यदि कानूनगो, लेखपाल और एसओ की लापरवाही पाई जाती है तो जरूर कार्रवाई होगी।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala








