यूपी – खंडहर में मिलीं दो बेहोश छात्राएं: मेरठ में कोचिंग जाते समय की गईं अगवा, अलीगढ़ में हाथ-पैर बांध छोड़ गए – INA

मेरठ से कोचिंग सेंटर से घर जाते समय 28 नवंबर को लापता हुईं बारहवीं कक्षा की दो छात्राएं 29 नवंबर को अलीगढ़ में थाना लोधा क्षेत्र के गोविंदपुर फगोई गांव के पास एक खंडहर प्याऊ धर्मशाला के भवन में बेहोशी की हालात में पड़ी मिलीं। दोनों के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि कुछ युवकों ने उन्हें कोचिंग सेंटर जाते वक्त जबरन कार में खींच लिया, फिर उन्हें होश नहीं रहा।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala







