यूपी- खुल गया मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का रास्ता, गोरखनाथ बाबा की याचिका खारिज – INA

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं. पहले राज्य की 10 सीटों पर चुनाव होना था. मगर, मिल्कीपुर सीट को लेकर कोर्ट में दायर एक याचिका की वजह से चुनाव नहीं हुआ था. अब कोर्ट ने याचिकाकर्ता पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा की याचिका खारिज कर दी है. अब इस सीट पर उपचुनाव का रास्ता खुल गया है. पूर्व विधायक ने खुद याचिका वापस लेने के लिए कोर्ट का दरवाया खटखटाया था.
Table of Contents
पूर्व विधायक गोरखनाथ द्वारा याचिका वापस लेने के बाद अब कोर्ट ऑर्डर चुनाव आयोग पहुंचेगा. इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी. सोमवार को हाई कोर्ट के जस्टिस पंकज भाटिया की एकल पीठ ने मिल्कीपुर से जुड़ी याचिका पर सुनवाई की. कोर्ट ने बीजेपी के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ की याचिका खारिज कर दी.
खबर अपडेट की जा रही है…
Source link



