यूपी – खैर उपचुनाव: भाजपा ने सुरेंद्र दिलेर को दी टिकट, बसपा से डॉ पहल सिंह मैदान में, सपा आज कर सकती है घोषणा – INA

खैर विधानसभा के लिए उपचुनाव में भाजपा ने सुरेंद्र दिलेर को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बसपा ने पहले ही डॉ पहल सिंह को टिकट दे दी है, अब सपा के प्रत्याशी घोषित करने का इंतजार है। 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने आज उपचुनाव के लिए राजस्थान से एक और उत्तर प्रदेश से सात प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अलीगढ़ जनपद की खैर विधानसभा से पार्टी ने सुरेंद्र दिलेर को टिकट दिया है। सुरेंद्र दिलेर हाथरस के सांसद रहे राजवीर सिंह दिलेर के पुत्र हैं। इनके बाबा किशनलाल दिलेर भी हाथरस के सांसद रहे। लोकसभा चुनाव के दौरान  हाथरस सांसद राजवीर सिंह दिलेर का निधन हो गया था। खैर विधायक और यूपी सरकार में मंत्री अनूप प्रधान को हाथरस से पार्टी ने चुनाव लड़ाया और वह सांसद चुन गए। जिससे खैर विधानसभा सीट खाली हो गई और इस पर उपचुनाव की कराया जा रहा है।

25 अक्तूबर को भरेंगे पर्चा

भाजपा से खैर विधासभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर 25 अक्तूबर को नामांकन करेंगे। वह सुबह खैरेश्वर धाम पर भगवान महादेव के दर्शन करेंगे, उसके बाद पर्चा दाखिल करेंगे। नामांकन करने के बाद खैर विधानसभा का भ्रमण करेंगे।

बसपा से डॉ पहल सिंह मैदान में

बसपा से डॉ पहल सिंह चुनावी मैदान में हैं। भाजपा से पहले बसपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया। 

सपा आज कर सकती है प्रत्याशी घोषित

बसपा और भाजपा के बाद अब सपा आज अपना प्रत्याशी घोषित करेगी। पहले खैर सीट कांग्रेस को दी गई थी, उसके बाद कांग्रेस ने सपा के पाले में टिकट की बात कही। आज अब सपा प्रत्याशी घोषित कर सकती है। आजाद समाज पार्टी भी खैर उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

टिकट पत्र

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button