यूपी – ट्रैफिक डायवर्जन: बरेली में तीन दिन प्रवेश नहीं करेंगे भारी वाहन, कई रूटों पर ऑटो-ई-रिक्शा भी प्रतिबंधित – INA

बरेली में दिवाली के मद्देनजर बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ने से जाम की समस्या पैदा होने लगी है। मंगलवार को धनतेरस से लेकर बृहस्पतिवार को दिवाली तक बाजारों में ज्यादा भीड़ होगी। इस दौरान जाम की समस्या को देखते हुए शहर में मंगलवार दोपहर दो से बृहस्पतिवार रात एक बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऑटो, ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन भी बाजारों में आ-जा नहीं सकेंगे।
इन मार्गों से निकलेंगे वाहन
एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि मुरादाबाद, रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन परसाखेड़ा से बड़ा बाइपास होकर नैनीताल, पीलीभीत, लखनऊ की ओर जा सकेंगे। लखनऊ की ओर से आने वाले भारी वाहन रजऊ चौराहे से बड़ा बाइपास होकर पीलीभीत, नैनीताल, रामपुर की ओर जाएंगे। रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत, बरेली की ओर से बदायूं की ओर जाने-आने वाले भारी वाहन रजऊ चौराहे से फरीदपुर, बुखारा मोड़, रामगंगा होकर गुजारे जाएंगे।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









