यूपी – दफन हो गए अरमान: सज-धजकर दुल्हन कर रही थी पिया का इंतजार, अचानक पहुंची युवती; बताया ऐसा सच… सुनकर मचा हड़कंप – INA

यूपी के बाराबंकी में शादी के फेरे से पहले एक युवती पहुंची और मंडप में हंगामा करने लगी। हंगामा देख लोग जुट गए। पुलिस बुला ली गई। जानकारी हुई तो दूल्हा रास्ते से ही बरात लेकर वापस लौट गया। दरअसल हंगामा करने वाली दूल्हे की पहली पत्नी थी।
बताया गया कि शादी तय होने के बाद दूल्हा-दुल्हन ने संग-संग शॉपिंग की। मैचिंग शेरवानी और लहंगा खरीदा। फेरे की शुभ घड़ी भी आ गई। मेहमान उमड़े। इंतजार था तो बस बरात का। दूल्हे राजा का। लेकिन वह सिर्फ इंतजार बनकर रह गया। बरात से पहले एक युवती अपनी मां और पुलिस के साथ पहुंच गई। फिर हंगामा शुरू हो गया।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala








