यूपी – दिल तेज धड़के तो हो जाएं सावधान: इसलिए बढ़ गए हार्ट अटैक के मामले, कम उम्र में हो रही मौत; जानें बड़े कारण – INA

दिल का जोर-जोर से धड़कना फिल्मों में प्यार की पहली निशानी दिखाया जाता है। असल जिंदगी में ये बीमारी की दस्तक है। इसे नजरअंदाज करना मतलब हार्टअटैक का इंतजार करना है। एसएन मेडिकल कॉलेज में हृदय की सर्जरी कराने वालों में ऐसे 21 फीसदी युवा हैं, जो कई बार संकेतों के बाद भी इलाज से बचते रहे।