यूपी – दोहरा हत्याकांड: दो भाइयों का कत्ल…खून से सने थे लोग, आठ दिन पहले से रची गई साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार – INA

आगरा के खंदाैली के ग्राम गुढ़ा में दोहरे हत्याकांड के बाद आरोपी पक्ष ने पीड़ित परिवार को धमकाना शुरू कर दिया है। समझाैते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। बुधवार को दो लोग गांव पहुंचे। परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर, पुलिस ने एक आरोपी थान सिंह को गिरफ्तार किया है। हत्या की साजिश 8 दिन से रची जा रही थी। आरोपियों ने घटना के बाद भागने तक की योजना बना रखी थी।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









