यूपी – पापी मकान मालिक: किशोरी के साथ दरिंदगी…छोटी बहनों को भी बुलाने लगा, फिर उस रात जवाब दे गया पीड़िता का धैर्य – INA

Table of Contents

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में मकान मालिक ने घर में परिवार के साथ रह रही 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता की छोटी बहनों को अपने पास लाने के लिए दबाव बनाया। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें –  
UP: बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या, बाथरूम में टांगी शर्ट… पर मिटा न सका वो सबूत, जिसने फांसी के फंदे तक पहुंचाया

 


दुष्कर्म के बाद खींचे अश्लील फोटो
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह फुटपाथ पर चप्पल बेचती हैं। पति एक प्राइवेट स्कूल में कंडक्टर की नौकरी करता है। बहुत दिनों से वह परिवार के साथ रवि उर्फ हुकुम सिंह के मकान में किराए पर रह रही थीं। 16 सितंबर को वह और उनके पति काम पर गए हुए थे। पंद्रह वर्षीय पुत्री छोटे भाइयों के साथ घर पर थी। इस दौरान आरोपी रवि ने पुत्री को अपने कमरे में बुलाया। बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो खींच लिए।

ये भी पढ़ें –  UP: सजा-ए-मौत मिलते ही देखने लगा अपने हाथ, दरिंदे के मुंह से निकले ये शब्द…बालिका का मारते समय न आया रहम

 


छोटी बहनों को बुलाने लगा
विरोध पर जान से मारने की धमकी देकर फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। तब बटी की जिद पर मकान खली किया। तब बेटी ने घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद भी आरोपी रवि और उसकी पत्नी किशोरी को घर बुलाने की जिद करते थे।

ये भी पढ़ें –   UP: दरिंदे ने जैसे ली मासूम की जान, वैसी ही मौत मिले…दुष्कर्मी को सजा-ए-मौत, परिजन बोले- इस दिन का था इंतजार

 


दर्ज हुआ मुकदमा
ट्रांस यमुना थाना प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप ने बताया कि किशोरी की मां ने आरोपित रवि और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News