यूपी – बदायूं में किन्नर की हत्या: बदमाशों ने लूटपाट के बाद फावड़े से काटा गला, कमरे में खून से लथपथ मिला शव – INA

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में बुधवार रात लूटपाट के बाद फावड़ा से गला काटकर एक किन्नर की हत्या कर दी गई। बराबर के कमरे में सो रहे दूसरे किन्नर को घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह हुई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर गहनता से जांच पड़ताल की।
बिनावर निवासी सुनीता किन्नर (55) का खुद का मकान है। वह अपने मकान में बदायूं निवासी दूसरे किन्नर रीना के साथ रहता था। बुधवार की शाम दोनों किन्नर अलग-अलग कमरे में सोए थे। रात में किसी वक्त बदमाश आ धमके और किन्नर सुनीता के कमरे में पहुंच गए। लूटपाट के बाद किन्नर सुनीता की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी गई।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









