यूपी – बरेली में दर्दनाक हादसा: वाहन से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत, छत काटकर निकाले गए शव – INA

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। शाम करीब साढ़े चार बजे बिथरी चैनपुर क्षेत्र के आलमपुर गजरौला में बड़ा बाइपास पर तेज रफ्तार कार किसी वाहन से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों शव कार के अंदर फंस गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









