यूपी – बहराइच कांड पर नकवी: दंगाइयों की कुटाई और बलवाइयों की ठुकाई जरूरी, इसके बिना समाज की सुरक्षा नहीं हो सकती – INA

Table of Contents

दंगाइयों की कुटाई और बलवाइयों की ठुकाई समाज के सौहार्द और सुरक्षा के लिए आवश्यक है। बिना दंगाइयों की कुटाई और बलवाइयों की ठुकाई के समाज की सुरक्षा नहीं हो सकती। शुक्रवार को रामपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने

बहराइच की घटना पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि सियासी सूरमाओं ने हमेशा दबंगों और दंगाइयों का संरक्षण किया है। आज वही लोग कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। नकवी ने कहा कि बलवाइयों पर रहम, बाहुबलियों पर करम और समाज पर सितम की स्वार्थी सियासत का सूपड़ा साफ करना होगा।

आज बलवाइयों, बाहुबलियों और बकैतों की सुरक्षा और संरक्षण नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और सौहार्द मोदी-योगी सरकार की प्राथमिकता है। दंगों, दबंगों और बलवाइयों से मुक्त और सुरक्षा तथा सौहार्द से युक्त समाज किसी भी सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है।

नकवी ने कहा कि दबंगों और बाहुबलियों का शिकार बेगुनाह आम इंसान होता रहा है, दंगे इंसान ही नहीं, इंसानियत को भी लहूलुहान करते हैं। चाहे वह किसी धर्म, जाति या समुदाय का हो। मोदी-योगी सरकार द्वारा आज अराजकता को किसी भी रूप में बर्दाश्त न करने की स्पष्ट नीति ने समाज में भरोसा और समाज विरोधियों में भय सुनिश्चित किया है।

हमें सामंती सियासी सूरमाओं के सुल्तानी सांप्रदायिक साजिश से सावधान रहना होगा। संवैधानिक पंथनिरपेक्षता और समावेशी समृद्धि के लिए समाज में सौहार्द और सुरक्षा सर्वाधिक आवश्यक है।नकवी ने इस अवसर पर भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत पार्टी की अपनी सक्रिय सदस्यता का नवीनीकरण भी किया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News