यूपी – यातायात माह: चालान और जुर्माने तक सिमटा पहला पखवाड़ा, स्मार्ट चौराहा बिजलीघर पर जाम ही जाम – INA

आगरा में यातायात माह के एक पखवाड़े में पुलिस ने केवल नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान करने पर ही जोर दिया। किसी चौराहे पर न तो अतिक्रमण हट सका और न ही जाम से ही मुक्ति मिली। बिजलीघर चौराहे को स्मार्ट चौराहा बनाने की योजना भी कागजी साबित हुई। 19 दिन में यातायात पुलिस ने 2159 वाहन चालकों के चालान कर 25,42,500 रुपये जुर्माना वसूला है।
4 नवंबर से शुरू हुए यातायात माह के दौरान पुलिस अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के दावे तो खूब किए मगर नतीजा सिफर रहा। एमजी रोड के साथ ही कई चौैराहों पर ट्रैफिक लाइटें खराब पड़ी हैं। पुलिसकर्मी अपने हिसाब से संचालन कर रहे हैं। सुभाष पार्क चौराहा, पंचकुइयां, बोदला चौराहा, भोगीपुरा पर ट्रैफिक लाइट खराब होने से जाम की समस्या बनी है। स्कूलों की छुट्टी के दौरान लगने वाले जाम से भी कोई राहत नहीं मिल सकी है। यातायात नियमों के उल्लंघन में पुलिसकर्मी भी . हैं।
ये भी पढ़ें –  Agra Metro: अभी सिकंदरा नहीं बल्कि आईएसबीटी तक दौड़ेगी मेट्रो, दो साल करना पड़ेगा इंतजार
 


अतिक्रमण हटाने की नहीं हुई कार्रवाई
प्रमुख चौराहों को साफ सुथरा करके अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी नहीं की गई। दिल्ली गेट पर रवि हॉस्पिटल से लेकर थाना हरीपर्वत तक एंबुलेंस वालों ने फुटपाथ पर पार्किंग बना रखा है। यही हाल एमजी रोड पर अंजना टाॅकीज से भगवान टाॅकीज तक है। यहां भी पार्किंग सड़कों पर की जा रही है। इससे जाम लग रहा है। वाहन चालक परेशान हो रहे हैं।

 


बिजली घर चौराहे पर हालत अधिक खराब
यातायात पुलिस ने बिजलीघर को स्मार्ट चौराहे में बदलने का दावा किया था, लेकिन सबसे ज्यादा अराजकता इसी चौराहे पर है। यहां हर कोने पर ऑटो, ई-रिक्शा वालों का कब्जा है। फुटपाथ भी खाली नहीं है। ठेल के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। यातायात के पहले पखवाड़े में यातायात सुधार के नाम पर कुछ नहीं किया गया। जिला परिवहन समिति के सदस्य वीरेंद्र गुप्ता का कहना है कि यातायात माह के नाम पर खानापूरी ही की जा रही है। इस दौरान किसी तरह का सुधार नहीं हो सका है। यह आंकड़े दिखावटी लगते हैं।

 


यातायात पुलिस की 15 दिन की कार्रवाई
चालान – 2159
बिना हेलमेट- 1803
बिना सीट बेल्ट- 54
तीन सवारी- 91
नियमों का उल्लंघन- 25
वाहन पर मोबाइल से बात करने पर- 35
गलत व टूटी नंबर प्लेट- 32
काली फिल्म-01
बिना लाइसेंस – 31
नो पार्किंग – 35
शेष अन्य चालान- 24
ऑटो की सीट हटवाईं- 105
 

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button