यूपी – यूपी उपचुनाव: टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस की नाराजगी पर अखिलेश यादव की दो टूक, कही ऐसी बात… पढ़ें पूरी खबर – INA

विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए मैनपुरी की करहल सीट प्रदेश में सर्वाधिक चर्चित सीट है। क्योंकि यहां से सपा मुखिया अखिलेश यादव विधायक चुने गए थे। उनके इस सीट को छोड़ने के बाद यह खाली हुई है। हाल ही में बीते लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के गठबंधन में अच्छे प्रदर्शन से सपा प्रमुख ऊर्जावान दिख रहे हैं। वहीं भाजपा इस सीट को जीतने का दावा कर रही है।
इसी बीच उपचुनाव में सपा और कांग्रेस के गठबंधन में खींचतान की खबरें भी सामने आई। कहा गया कि उपचुनाव में कांग्रेस को महज दो सीटें सपा ने दी हैं, इसलिए वह नाराज है। 21 अक्टूबर को सपा से तेज प्रताप यादव ने नामांकन पर अखिलेश यादव मैनपुरी पहुंचे थे। तो मीडिया ने उनसे गठबंधन के तनाव पर सवाल पूछा।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









