यूपी – यूपी: पीलीभीत की मतदाता सूची में गड़बड़ी पर दो एसडीएम हटाए, कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्त, गहन जांच शुरू – INA

पीलीभीत की सदर विधानसभा सीट (127) की मतदाता सूची में गड़बड़ी के विपक्ष के आरोपों की प्राथमिक जांच में पुष्टि हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के निर्देश पर जिलाधिकारी द्वारा कराई गई जांच में आरोप सही पाए जाने पर आयोग ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू की गई है।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान ईआरओ (निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी) के पद पर तैनात रहे पूरनपुर के एसडीएम मयंक गोस्वामी और अमरिया के एसडीएम हेमंत चौधरी को गंभीर लापरवाही का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। वहीं, वीआरसी के कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची की त्रुटियों को तत्काल ठीक करने और दोनों प्रशासनिक अधिकारियों को चुनाव कार्य से तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं। आयोग की सख्ती के बाद अब दोनों एसडीएम के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। इस मामले में डाटा ऑपरेटर सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली गई है। विस्तृत जांच पूरी होने के बाद कई और अधिकारियों के कार्रवाई के दायरे में आने की बात कही जा रही है। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button