यूपी – राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता: दो स्वर्ण, एक कांस्य जीतकर पुरुष से आगे रही महिला टीम, मथुरा में दिखाया दम – INA

Table of Contents

मथुरा में सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी के आठ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक जीता है। महिला टीम ने दो स्वर्ण, एक कांस्य जीतकर पुरुषों से बेहतर खेल दिखाया। महिला वर्ग में दस और पुरुष वर्ग के फ्री स्टाइल में 10 और ग्रीको रोमन में आठ समेत कुल 28 पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। पुरुष वर्ग के फ्री स्टाइल में एक स्वर्ण और ग्रीको रोमन में एक स्वर्ण, तीन कांस्य समेत पांच पदक जीते।

सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में 9 से 11 नवंबर तक मथुरा में हुई। बनारस की महिला और पुरुष कुश्ती टीम यूपी का प्रतिनिधित्व कर रही है। महिला वर्ग के 59 किलो में पूजा यादव, 65 किलो में कशिश यादव ने स्वर्ण जबकि 50 किलो भारवर्ग में श्वेता यादव ने कांस्य पदक जीता।

पुरुष वर्ग फ्री स्टाइल 92 किलो में यशवंत गिरी, ग्रीको रोमन 55 किलो में दिनेश यादव ने कांस्य, 63 किलो में रोहित यादव ने कांस्य, 82 किलो में रितिक यादव ने कांस्य, 77 किलो भारवर्ग में अभिषेक यादव सोनू ने स्वर्ण पदक जीता है। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव राजकुमार मिश्र, कुश्ती प्रशिक्षक राम आशीष यादव, रविंद्र यादव और गोरख यादव ने खुशी का इजहार किया है।

स्टेडियम और बरेका के पहलवानों ने सर्वाधिक पदक जीते

प्रतियोगिता में लालपुर स्टेडियम के तीन और बरेका के तीन खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। लालपुर की पूजा यादव, श्वेता यादव अभिषेक यादव सोनू, बरेका की कशिश, रोहित और यशवंत गिरी, बीएचयू शिवाजी हॉल के दिनेश यादव और गया सेठ अखाड़े के ऋतिक यादव ने पदक जीता है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News