यूपी – लखीमपुर खीरी में महिला की हत्या: पति ने बनवाया मीट… शराब पी, नशा चढ़ा तो पत्नी को पीटकर मार डाला – INA

Table of Contents
लखीमपुर खीरी के खमरिया थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। हत्या का कारण दोनों के बीच आपसी विवाद बताया जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से भाग गया। पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ घटना की जांच शुरू कर दी है।



