यूपी – सद्भावना पुलाव: अमर उजाला की अनूठी पहल… आपका एक मुट्ठी चावल शहर को देगा सद्भाव और सौहार्द का संदेश – INA

बरेली में अमर उजाला दिवाली कार्निवाल से पहले शहर में सद्भावना का संदेश देने के लिए सद्भावना पुलाव सहभोज होगा। मुहिम की सफलता के लिए बुधवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद के दौरान स्कूलों के संचालक, प्रधानाचार्य और शिक्षाविदों ने सुझाव दिए।
अमर उजाला के तीन दिवसीय दिवाली कार्निवल का आगाज 26 अक्तूबर से होगा। इसकी शुरुआत सद्भावना पुलाव तैयार कर होगी। इसके लिए जल्द ही शहर में सद्भावना रथ निकलेगा। इसके माध्यम से चावल एकत्रित किए जाएंगे। रथ स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थलों, फैक्टरियों सहित शहर के प्रत्येक वार्ड तक जाएगा।
अपील है कि आपके क्षेत्र में जब रथ पहुंचे तो सौहार्द की कामना के साथ एक मुट्ठी चावल दान कर मुहिम को सफल बनाने में सहयोग करें। शहरभर से मिले चावल से सद्भावना पुलाव तैयार होगा, जो शहर के प्रमुख स्थानों पर वितरित किया जाएगा।
स्कूलों के संचालकों और प्रधानाचार्यों ने सुझाव दिया कि आयोजन प्रकृति संरक्षण का संदेश देने वाला हो। लिहाजा, सद्भावना पुलाव के लिए चावल को पॉलीथिन की थैलियों में न दें। पुलाव का वितरण भी प्लास्टिक, थर्माकोल की थैलियों में नहीं करने का निर्णय लिया गया।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









