यूपी – Agra News: पानी के बहाने पिला दी शराब, फिर किशोरी के साथ किया घिनौना काम; पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी – INA

उत्तर प्रदेश के आगरा में एत्माद्दौला क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी को पानी के बहाने शराब पिलाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। उसे आरोपी ने पार्टी के बहाने घर बुलाया था। पीड़िता ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता सिकंदरा क्षेत्र की है। वह हरीपर्वत क्षेत्र के एक अस्पताल में कैंटीन में कार्य करती है। आरोप है कि 10 अक्तूबर को रामबाग का गाैरव अस्पताल आया। किशोरी को पार्टी के बहाने अपने घर ले गया। 

पानी पिलाने के बहाने गिलास में शराब मिलाकर दे दी। इससे किशोरी को नशा हो गया। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर पिटाई की। पुलिस का कहना है कि किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button