यूपी – Aligarh: ओवरब्रिज निर्माण में आई तेजी, सभी 12 पिलर हुए खड़े, मार्च 2026 तक तैयार होगा पुल – INA

अलीगढ़ महानगर में क्वार्सी चौराहे पर ओवरब्रिज के निर्माण में तेजी आ गई है। ओवरब्रिज के सभी 12 पिलर बनकर खड़े हो गए हैं। मार्च 2026 तक ओवरब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा। इससे लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।

क्वार्सी चौराहे से रोजाना करीब 35-40 हजार वाहनों की आवाजाही होती है। अतरौली, अनूपशहर, एटा रोड और मीनाक्षी पुल की तरफ से आने वाले वाहनों की वजह से अक्सर यहां जाम लग जाता है। ओवरब्रिज बनने से जाम की स्थिति खत्म हो जाएगी। रामघाट कल्याण मार्ग पर फरवरी 2024 से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया था। 71.17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला ओवरब्रिज चार लेन का होगा, जिसकी लंबाई 627.793 मीटर होगी। ओवरब्रिज की चौड़ाई 16.8 मीटर होगी।

क्वार्सी चौराहे पर जाम लगता है। हालांकि, अभी भी जाम लग रहा है, लेकिन ओवरब्रिज बनने से जाम से छुटकारा मिल गया।– केके शर्मा, क्वार्सी चौराहा

क्वार्सी चौराहे पर ओवरब्रिज बनने से जाम से मुक्ति मिल जाएगी। यह काफी व्यस्त चौराहा हो गया है।-उमेश, क्वार्सी चौराहा

क्वार्सी चौराहा पर ओवरब्रिज का काम तेजी से चल रहा है। मार्च 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का समय नियत है। 12 खंभे बनकर तैयार हो गए हैं।

– भूपेंद्र चौधरी, अवर अभियंता, राज्य सेतु निगम

क्वार्सी चौराहे पर चल रहे पुल का निर्माण कार्य में बने पिलर

ये भी जानें
  • चार लेन का होगा ओवरब्रिज
  • 627.793 मीटर लंबा होगा ओवरब्रिज
  • 16.8 होगी ओवरब्रिज की चौड़ाई
  • ओवरब्रिज की लागत 71.17 करोड़

  • Credit By Amar Ujala

    Back to top button
    Close
    Crime
    Social/Other
    Business
    Political
    Editorials
    Entertainment
    Festival
    Health
    International
    Opinion
    Sports
    Tach-Science
    Eng News