यूपी – Atul Maheshwari Scholarship: परीक्षार्थियों में दिखा उत्साह, ब्रिलिएंट-शांतिनिकेतन में 622 ने दी परीक्षा – INA

अमर उजाला की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 शहर के ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल और शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल में हुई। दोनों केंद्रों पर 622 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में 43 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में जबरदस्त उत्साह दिखा। सभी ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया।
10 नवंबर को कक्षा 9 से 12 तक के परीक्षार्थियों ने छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए पूरे मनोयोग से परीक्षा दी। सुबह 9:30 बजे से ही विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू हुई, जो 12.30 बजे संपन्न हुई। देर से पहुंचे परीक्षार्थियों को भी परीक्षा देने का मौका दिया गया। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में पंजीकृत में 1000 में से 499 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने परीक्षार्थियों को . बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने ज्ञान, विश्लेषण और कुशलता से बातचीत करने के मंत्र भी बताए। इसी तरह शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल में 409 में से 123 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों से उनके अभिभावकों ने परीक्षा और प्रश्नों के बारे में भी जानकारी हासिल की। उधर, हाथरस में दून पब्लिक स्कूल में 292 में से 163 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
आयोजन में रहा इनका योगदान
[ad_2]
Credit By Amar Ujala








