यूपी – Balrampur News: तार जोड़ते समय युवक को लगा करंट, कुछ ही समय में तोड़ दिया दम; घर में मची चीख पुकार – INA

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में शनिवार की देर रात बिजली का तार जोड़ते समय युवक को करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

घटना हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के हिंडुली कला गांव की है। गांव निवासी जग प्रसाद नारायण (26) शनिवार की रात करीब 9 बजे धान की मड़ाई करवाकर घर लौटा था। घर में बिजली नहीं आ रही थी। इस पर अंधेरा था। मोबाइल जलाकर उसने देखा था तो मीटर से तार निकला था। वह तार जोड़ने लगा। इसी समय करंट की चपेट में आ गया। 

यह भी पढ़ेंः- 
UP News: सरकार पर बरसीं मायावती, बोलीं- हजारों स्कूलों को बंद करने का फैसला उचित नहीं, बेहतर सुधार का जरूरत


तीन वर्ष पहले ही हुई थी शादी

करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिवपुरा लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता राजित राम ने बताया कि जग प्रसाद की तीन साल पहले शादी हुई थी। उसके अभी कोई संतान नहीं है। पत्नी को रो रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ेंः- खुशखबरी: छठ पूजा पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, यूपी-बिहार वालों को मिलेगी राहत; पढ़ें टाइम टेबल और रूट चार्ट


परिजन ने थाने में नहीं दी तहरीर

लेखपाल अरिमा श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। सुबह ही शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक थाना हरैया गोविंद कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button