यूपी – Bareilly: गोलीकांड के मुख्य आरोपी राजीव राना समेत आठ गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा, एसएसपी ने की ये कार्रवाई – INA

बरेली के पीलीभीत बाइपास पर हुई फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी राजीव राना को भूमाफिया सरगना बनाकर 33 सदस्यों के साथ उसका गिरोह बना दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि राजीव राना के अलावा सात और गिरोह पंजीकृत किए गए हैं। कुल आठ गिरोहों में 57 सदस्यों समेत 65 अपराधी पंजीकृत किए गए।
22 जून को पीलीभीत बाइपास पर हुई फायरिंग के मामले में राजीव राना व आदित्य उपाध्याय ग्रुप में अंधाधुंध गोलियां तड़तड़ाई थीं। गोलीकांड के वीडियो पूरे देश में वायरल हुए थे। शहर की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई थी। अब एसएसपी ने इस प्रकरण समेत कई और घटनाओं में कार्रवाई की है। कुल आठ गिरोह पंजीकृत किए गए हैं।
ये गिरोह भी पंजीकृत
पुलिस ने हथियार तस्कर लालाराम निवासी मुड़िया हाफिज थाना भोजीपुरा और उसके दो सदस्यों का गिरोह पंजीकृत किया है। शराब तस्कर सचिन उर्फ सज्जन निवासी मोहल्ला कुंवरगंज थाना तिलहर शाहजहांपुर का भी गैंग पंजीकृत किया गया है। इस गिरोह में तीन सदस्य शामिल हैं।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala







