यूपी – Bareilly News: फरीदपुर में पश्चिम बंगाल की युवती से दुष्कर्म, पति समेत चार लोगों पर दर्ज रिपोर्ट – INA

बरेली के फरीदपुर निवासी युवक ने पश्चिम बंगाल की युवती को प्रेम प्रसंग में फंसाकर उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती के जब दबाव बनाया तो आरोपी ने उससे निकाह कर लिया। ससुराल में उसका उत्पीड़न हुआ। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पश्चिम बंगाल की रहने वाली युवती नोएडा के निजी हॉस्पिटल में नौकरी करती थी। वहीं उसकी मुलाकात फरीदपुर के रहने वाले युवक से हुई। युवक ने उसे निकाह का झांसा देकर प्रेम प्रसंग में फंसा लिया। उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने जब निकाह करने को कहा तो आरोपी ने मना कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उससे निकाह कर लिया।
यह भी पढ़ें-
हादसे में दो महिलाओं की मौत: स्कूटी से घर जा रही थीं दोनों… रोडवेज बस ने कुचला; मंजर देख सहम गए लोग
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









