यूपी – Bareilly News: रिटायर फौजी ने सिर में गोली मारकर दी जान, कोरोना होने के बाद से अवसाद में थे – INA

Table of Contents

बरेली में शीशगढ़ क्षेत्र के गांव बंजरिया निवासी रिटायर सैन्यकर्मी (40 वर्ष) ओमवीर ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह इज्जतनगर क्षेत्र की हंस नगर कॉलोनी मठ लक्ष्मीपुर में परिवार के साथ रहते थे। बृहस्पतिवार शाम को हुई घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

ओमवीर के साले अशोक गंगवार ने बताया कि ओमवीर ने वर्ष 2010 में थाना इज्जतनगर क्षेत्र की हंस नगर कॉलोनी मठ लक्ष्मीपुर में अपना मकान बनवाया और बच्चों के साथ रहते थे। पिछले 2021 में कोविड से ग्रस्त होने के बाद वह डिप्रेशन में चल रहे थे। निजी अस्पताल से उनका उपचार चल रहा था। 
बरेली पुल हादसा: मुख्यमंत्री तक जाएगी फाइल, पीडब्ल्यूडी के पांच इंजीनियरों पर हो सकती है कार्रवाई
बृहस्पतिवार शाम के वक्त घर में सभी लोग काम में व्यस्त थे। ओमवीर की पत्नी मिथलेश छत पर कपड़ा लेने गई, तभी कमरे में बेटे लकी को सवा चार बजे गोली की आवाज सुनाई दी। कमरे में जाकर ओमवीर खून से लथपथ पड़े थे। अस्पताल में डॉक्टर में उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना परिवार ने पुलिस को दी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News