यूपी – Budaun News: मानदेय मांगा तो मिली नौकरी से निकालने की धमकी, मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों का प्रदर्शन – INA

बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में तीन महीने से मानदेय न मिलने से परेशान 250 आउटसोर्स कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। प्राचार्य ने उनको नौकरी से निकालने की धमकी दी तो कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में प्राचार्य बैकफुट पर आ गए और उन्होंने ठेकेदार से फोन पर बात कर मानदेय दिलाने को कहा, तब कर्मचारी शांत हुए।
मेडिकल कॉलेज के करीब 250 आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से मानदेय नहीं मिला है। इसके लिए वह कई बार प्राचार्य से कह चुके हैं। हर बार प्राचार्य आश्वासन दे देते हैं। अब दीपावली का त्योहार करीब है। ऐसे में भी मानदेय मिलने की कोई सुगबुगाहट न देखकर कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया और प्राचार्य के धमकाने पर तीखी नोकझोंक भी हुई। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala








