यूपी – Dhanteras 2024: धनतेरस पर राशि के अनुसार करें चीजों की खरीदारी, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा; जानिए मुहूर्त – INA

Table of Contents

धनतेरस के साथ मंगलवार को दीपोत्सव का शुभारंभ होगा। इस शुभ अवसर पर लोग घर में सुख-समृद्धि के लिए मान्यतानुसार खरीदारी करेंगे। ज्योतिष शास्त्र का मानना है कि अगर इस शुभ अवसर पर राशि के अनुसार खरीदारी की जाए तो धन में 13 गुना वृद्धि होती है। प्रत्येक राशि के लोगों की अपनी विशेषताओं और प्राथमिकताओं के आधार पर क्या खरीदना चाहिए, इसके ज्योतिषाचार्य आचार्य रमाकांत दीक्षित ने सुझाव दिए गए हैं।

राशि के अनुसार करें खरीदारी 

  • मेष- चांदी के बर्तन खरीदने चाहिए।
  • वृषभ- चांदी के सिक्के खरीदें।
  • मिथुन- सोने के आभूषण खरीदने चाहिए
  • कर्क- चांदी का श्रीयंत्र खरीदना शुभ साबित होगा। (इस श्रीयंत्र की पूजा करें और इसे तिजोरी में रख दें।)
  • सिंह- सोने के आभूषण, बर्तन, सिक्के खरीद सकते हैं।
  • कन्या- पीतल के बर्तन, श्रीयंत्र या हाथी दांत की वस्तुएं भी खरीदना शुभ।
  • तुला- इलेक्ट्रॉनिक सामान, रसोई का सामान या चांदी की वस्तुएं खरीदें।
  • वृश्चिक- झाड़ू, स्टील वर्तन, जमीन, भवन खरीदना शुभ।
  • धनु- वाहन, पीतल या सोने की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति घर लाना शुभ।
  • मकर- इलेक्ट्रॉनिक सामान या नीले रंग की वस्तुएं या झाडू शुभ खरीदना शुभ।
  • कुम्भ- चांदी के बर्तन या ऐसा सिक्का लेना चाहिए जिस पर देवी लक्ष्मी और गणेश जी की तस्वीर बनी हो।
  • मीन- घरेलू उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और पीतल के बर्तन खरीदना लाभदायक रहेगा।

संबंधित खबर- Dhanteras 2024: धनतेरस से होगी दीपोत्सव की शुरुआत, जानिए खरीदारी का मुहूर्त; दिवाली 31 अक्तूबर को


धनतेरस : 29 अक्तूबर 

  • पूजा का शुभ मुहूर्त : शाम 6:31 से रात 8:13 बजे तक।
  • ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 4:48 से 5:40 बजे तक।
  • प्रदोष काल : शाम 5:38 से रात 8:13 बजे तक।
  • खरीदारी का मुहूर्त : सुबह 10:59 से शाम 04:55 बजे तक।

 (ज्योतिर्विद डॉ. सौरभ शंखधर के मुताबिक)


बाजार पर होगी धनवर्षा 
धनतेरस को लेकर बाजार में रौनक छा गई है। सराफा से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल्स, रियल एस्टेट और बर्तन बाजार की चमक और खनक दोनों बढ़ गई है। सभी सेक्टरों में ग्राहकों की आवाजाही को देखते हुए अबकी बार कारोबारियों ने बीते वर्ष से दो सौ करोड़ रुपये ज्यादा (करीब आठ सौ करोड़ रुपये) का कारोबार होने का अनुमान जताया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News