यूपी – Etah News: खेत में नीम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला युवक का शव, दुकान जाने की बात कहकर घर से निकला था – INA

उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार सुबह युवक का शव खेत में नीम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। वह दुकान जाने की बात कहकर घर से निकला था। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। युवक ने फंदा क्यों लगाया, यह पता नहीं चल सका है।

घटना पिलुआ थाना क्षेत्र के बड़ागांव गांव की है। गांव निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उनका बेटा प्रवीन कुमार (22) ट्रक चालक था। तीन भाइयों में से दूसरे नंबर का प्रवीन पिछले एक माह से घर पर ही रह रहा था। छोटा भाई पढ़ रहा है, बड़ा भाई प्रभात और पिता खेती करते हैं। 


शुक्रवार की देर रात लगभग 8 बजे सब लोग घर पर बैठे हुए थे। उसी समय प्रवीन गांव में किसी दुकान पर जाने की कहकर चला गया। बड़े भाई प्रभात ने बताया कि काफी देर तक नहीं लौटा तो सोचा कि वह दूसरे प्लॉट पर जाकर सो गया होगा।


शनिवार की सुबह गांव के ही जयसिंह ने बताया कि गांव के बाहर राजेंद्र सिंह के खेत में नीम के पेड़ पर एक युवक फंदे से लटक रहा है। प्रभात वहां पहुंचा तो देखा कि गमछे के फंदे पर प्रवीन का ही शव लटका था। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 


सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। किसी प्रकार की कोई तहरीर परिजन की ओर से नहीं मिली है। फिलहाल युवक के शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button