यूपी – Firozabad News: सड़क हादसे में महिला की मौत… अस्पताल में शव छोड़कर भाग गए लोग; पुलिस कर रही जांच – INA

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थाना उत्तर क्षेत्र के प्राइवेट ट्रामा सेंटर में रविवार को कुछ लोग एक महिला को लेकर पहुंचे थे। जहां चिकित्सकों ने उसका परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की जानकारी पर उसे अस्पताल लाने वाले फरार हो गए। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसकी मौत सड़क हादसे में हुई है।
शहर के प्राइवेट ट्रामा सेंटर में रविवार दोपहर कुछ लोग एक महिला को घायल अवस्था में लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने उसका परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही उसे अस्पताल लाने वाले मौके से भाग गए। सूचना पर थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने कैमरे चेक करने के साथ महिला के शव को जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। थाना प्रभारी उत्तर ने बताया कि महिला की मौत दबरई के आसपास सड़क हादसे में हुई है। उसकी शिनाख्त के प्रयास के साथ सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसे अस्पताल लाने वालों की पहचान की जा रही है।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala








