यूपी – Guru Nanak Jayanti: प्रभात फेरी के साथ शबद कीर्तन, लंगर व शाम को आतिशबाजी का होगा आयोजन – INA

हाथरस जिले भर में आज गुरुनानक जयंती धूम धाम से मनाई जाएगी। मुख्य रूप से अलीगढ़ रोड स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक देव में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा शहर के राम नगर कालोनी व नेहरु कालोनी गुरुद्वारे में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 

सुबह के समय गुरुद्वारा गुरुनानक देव से प्रभात फेरी का आयोजन होगा। जो कि बैंड बाजे के साथ नगर के तमाम बाजारों में होते हुए नेहरु कालोनी पहुंचेगा। यहां कुछ देर कीर्तन आदि के बाद फेरी गुरुद्वारे पहुंचेगी। यहां शबद कीर्तन किया जाएगा। 

दोपहर के समय लंगर बरताया जाएगा। शाम को आतिशबाजी आदि के की जाएगी। इसके साथ नगर के तमाम छोटे छोटे गुुरुद्वारों में भी गुरु ग्रंथ साहिब पाठ आदि का आयोजन किया जाएगा।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button