यूपी – Harlequin Baby: बरेली में जन्मा विचित्र बच्चा, अगले दिन ही मौत; डेढ़ वर्ष में इस तरह के तीन मामले – INA

बरेली के शीशगढ़ कस्बे के एक निजी अस्पताल में 19 अक्तूबर को कस्बे की महिला ने दुर्लभ आनुवांशिक विकार (हार्लेक्विन इक्थियोसिस) से ग्रसित बच्चे को जन्म दिया। सामान्य प्रसव से जन्मे बच्चे की अगले दिन शाम को दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई।
बच्चे के पिता ने बताया कि पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर वह उसे कस्बे के निजी अस्पताल ले गए थे। 19 अक्तूबर को सुबह नौ बजे पत्नी ने एक विचित्र बच्चे को जन्म दिया। उसकी आंखें बड़ी-बड़ी थीं। शरीर पूरी तरह सफेद था। त्वचा भी जगह-जगह से फटी हुई थी। जन्म से ही मुंह में दांत थे। वह तरह-तरह की आवाजें निकाल रहा था। बच्चे को देखकर परिजन हैरत में पड़ गए।
ऐसे बच्चों का कहते हैं हार्लेक्विन बेबी
डॉक्टर ने बताया कि ऐसे बच्चों को हार्लेक्विन बेबी कहा जाता है। उन्होंने उसे दिल्ली ले जाने की सलाह दी। तुरंत ही परिजन बच्चे को लेकर एम्स दिल्ली के लिए रवाना हो गए। अगले दिन शाम को करीब आठ बजे बच्चे की मौत हो गई। शीशगढ़ लौटकर परिजनों ने बच्चे के शव को दफना दिया। विचित्र बच्चे के जन्म को लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala








