यूपी – Hathras News: पुलिस ने किया युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप – INA

हाथरस जंक्शन पुलिस ने एक युवक को सोशल मीडिया पर अशोभनीय व अमर्यादित टिप्पणी करने पर गिरफ्तार किया है। नीतेश निवासी वीरनगर थाना हाथरस जंक्शन ने 5 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया था।
पुलिस के अनुसार उसने अशोभनीय व अमर्यादित टिप्पणी कर सामाजिक सौहार्द व लोक शांति भंग करने का प्रयास किया। इस टिप्पणी से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना थी। इसलिए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की गिरफ्तारी के संबंध में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









