यूपी – Indian Railways: नियमित ट्रेनों में जगह नहीं, वंदे भारत और स्पेशल ट्रेनें जा रहीं खाली; वजह जान लें – INA

दिवाली और छठ पूजा पर नियमित ट्रेनें फुल हैं। अधिकतर ट्रेनें रिग्रेट है तो वहीं स्पेशल ट्रेनें खाली जा रही हैं। लेटलतीफी के चलते स्पेशल ट्रेनों में यात्री सवार नहीं हो रहे हैं। सुबह की शाम और शाम की ट्रेनें सुबह में मंजिल तक पहुंचा रही हैं। इसमें कैंट होकर गुजरने वाली लखनऊ-छपरा स्पेशल वंदे भारत ट्रेन भी शामिल है।
त्योहार के दौरान स्पेशल ट्रेनों में सीटें जल्द भर नहीं पा रही हैं। आए दिन स्पेशल ट्रेनें देरी से पहुंच रही है। नियमित ट्रेनों को पास कराने में स्पेशल ट्रेनों को जहां तहां रोक दिया जा रहा है। इससे इन ट्रेनों में कूलिंग और कोच के वॉशरूम में पानी की भी किल्लत है। यही कारण है कि यात्री इसमें सफर करना नहीं चाहते हैं। बहुत विवशता में ही टिकट करवा रहे हैं।
मुंबई, दिल्ली, सूरत, गुजरात, पंजाब समेत अन्य प्रांतों से बिहार-झारखंड को जाने वाली ट्रेनें खचाखच भरी हैं। कैंट होकर गुजरने वाली इन ट्रेनों में यात्रियों को सीटें नहीं मिल पा रही हैं। जैसे तैसे यात्री जनरल और स्लीपर में सफर करने को बाध्य हैं। दो माह पहले से कंफर्म सीट कराने के बावजूद वेटिंग मिल रहा है।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









