यूपी – Jalaun: पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, अंतिम संस्कार के कुछ ही घंटों बाद तोड़ा दम – INA

सड़क हादसे में पति की मौत का सदमा पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकी और पति के अंतिम संस्कार के कुछ ही घंटों बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। कोतवाली क्षेत्र के कैंथ गांव निवासी सुमित कुमार (27) अपने साथी के साथ बहन की ससुराल भेंड गया था। सोमवार की रात बाइक से घर लौटते समय ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत से सुमित की मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद मंगलवार की शाम छह बजे सुमित का अंतिम संस्कार किया गया।

सुमित की मौत का सदमा उसकी पत्नी रीता बर्दाश्त नहीं कर सकी। अंतिम संस्कार के बाद जब परिजन व रिश्तेदार घर लौटे तो रीता की तबीयत बिगड़ गई। रात 10 बजे परिजन रीता को अस्पताल लेकर आ रहे थे, तभी रास्ते में पति के वियोग में रीता ने भी दम तोड़ दिया। बुधवार की सुबह रीता का भी अंतिम संस्कार किया गया। दीपावली के पर्व पर एक ही घर से दो अर्थियां उठने से गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों के अनुसार सुमित के पिता कालका प्रसाद मजदूरी का काम करते थे और अब बीमार चल रहे हैं। सुमित उनका इकलौता बेटा था, जो प्राइवेट कंपनी में काम करता था।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button