यूपी – Kanpur: कोतवाली में खुला स्मार्ट क्लीनिक, 100 रुपये में मिलेगा इलाज, ये जांचें होंगी निशुल्क – INA

कोतवाली थाने में बुधवार को स्मार्ट क्लीनिक का उद्घाटन किया गया। इस क्लीनिक में पुलिस कर्मियों को महज 100 रुपये में इलाज की सुविधा मिलेगी। विभिन्न जांचों के शुल्क पर भी छूट दी जाएगी। लगातार ड्यूटी की वजह से पुलिस कर्मियों में हाइपरटेनशन, बीपी, शुगर, स्ट्रेस व नींद न आना समेत कई बीमारियां देखने को मिलती हैं। इसके चलते पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने यह कदम उठाया है। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने बताया कि यह क्लीनिक इऑनमेड के सहयोग से खोला गया है।

यहां पुलिस कर्मी डॉक्टर से मुफ्त सलाह लेकर रियायती दरों पर जांच और इलाज करा सकते हैं। टेलीमेडिसिन सेवाओं के जरिये पुलिसकर्मी दूरस्थ स्थानों से भी डॉक्टरों से निशुल्क ऑनलाइन कंसल्ट कर सकेंगे। इस दौरान संस्था के संस्थापक रमारमन मिश्रा, हर्ष वर्धन पांडे, एडिशनल सीपी हरीश चन्दर, डीसीपी ट्रैफिक रवीन्द्र कुमार, डीसीपी मुख्यालय आरती सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


जांच में मिलेगी भारी छूट
– निशुल्क मेडिकल काउंसिलिंग, रियायती दरों में चेकअप, जांचें व दवाएं।
– 350 रुपये में होने वाली सीबीसी जांच सिर्फ 60 रुपये में होगी।
-1400 रुपये में होने वाली विटामिन डी की जांच सिर्फ 400 रुपये में होगी।
– 650 रुपये में होने वाली थायरॉयड की जांच 120 रुपये में की जाएगी।

ये जांचें होंगी निशुल्क
शुगर (आरबीसी) ब्लड प्रेशर, एसपीओटू, ऑडियोमेट्री टेस्ट, ईसीजी, पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट, बीएमआई (हाईट वेट), कलर ब्लाइंडनेस, आंखों की जांच (बेसिक टेस्ट)।

 


ये सुविधाएं भी मिलेगी
– क्लीनिक सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा।
– पुलिस कर्मियों को 70 प्रतिशत की छूट पर दवाएं मिलेंगी।
– घर से सैम्पल कलेक्शन, मेडिसिन की होम डिलीवरी सुविधा रहेगी।
– पुलिस कर्मी और उनके परिजन क्यूआर कोड से घर बैठे ही निशुल्क परामर्श ले सकेंगे।
– रिस्पांस और फीडबैक के आधार पर अन्य जोन में भी शुरू किया जाएगा।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button