यूपी – Kanpur: नशेबाज पिता ने मासूम पुत्री संग किया दुष्कर्म का प्रयास, गया जेल – INA

Table of Contents
ककवन थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात नशे में धुत्त पिता ने कमरे में सो रही नौ वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गांव निवासी दंपती में नशेबाजी को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। इसके चलते पत्नी सप्ताह भर पहले नौ वर्षीय बेटी को ससुराल में छोड़कर मायके चली गई थी। मंगलवार की रात नशे में धुत्त पिता ने कमरे में सो रही नौ वर्षीय बेटी का मुंह कपड़े से दबाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। घर के बुजुर्ग आहट से जाग गए, घटना की जानकारी हुई। उधर, थानाध्यक्ष ककवन अवनीश कुमार ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है। पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है।


