यूपी – Kundarki chunav Result: भाजपा के रामवीर सिंह ने रिजवान को बड़े अंतर से हराया, सपा प्रत्याशी की जमानत भी जब्त – INA

Table of Contents

मुरादाबाद जिले की कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान को 143192 वोटों के बड़े अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की। इसके साथ ही सपा प्रत्याशी की जमानत भी जब्त हो गई।

यह कुंदरकी विधानसभा सीट पर भाजपा की 31 साल बाद पहली जीत है। वर्ष 1993 में चंद्र विजय सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने यहां जीत दर्ज की थी। भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने जीतने के बाद कहा कि उन्हें 50 हजार वोटों से . रहने की उम्मीद थी।
मगर जनता ने उन्हें उम्मीद से भी ज्यादा समर्थन दिया। 80 फीसदी से ज्यादा लोगों ने वोट दिया है। यह जीत मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में कुल 60 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं। बावजूद भाजपा ने इस क्षेत्र में एक बड़ा अंतर पाया।
खास बात यह रही कि कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर मतदान का प्रतिशत और स्थिति अलग-अलग रही। लार रसूलाबाद के बूथ पर सबसे अधिक 95.92 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि जेएलएम इंटर कॉलेज कुंदरकी के बूथ पर सबसे कम मतदान हुआ था।
बूथ संख्या छह पर केवल 16.54 प्रतिशत मतदान हुआ। सपा प्रत्याशी रिजवान ने अपने गांव डोमघर के बूथों पर मतदान किया। यहां बूथ संख्या एक पर 72.66 प्रतिशत और बूथ संख्या दो पर 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने अपने पैतृक गांव दौलारी के कंपोजिट विद्यालय के बूथ पर मतदान किया, जहां मतदान प्रतिशत काफी बेहतर रहा।
यहां बूथ संख्या एक पर 76.95 प्रतिशत, बूथ संख्या दो पर 65.12 प्रतिशत, बूथ संख्या तीन पर 62.76 प्रतिशत, और बूथ संख्या चार पर 68.53 प्रतिशत मतदान हुआ। जेपीएल इंटर कॉलेज कुंदरकी के मतदान केंद्र पर दिनभर राजनीतिक दलों के नेताओं और अधिकारियों का जमावड़ा रहा।
यहां के छह बूथों में से सबसे कम मतदान बूथ संख्या छह पर हुआ। इसके अलावा, बूथ संख्या एक पर 38.54 प्रतिशत, दो पर 30.53 प्रतिशत, तीन पर 27.50 प्रतिशत, चार पर 21.12 प्रतिशत, और पांच पर 20.45 प्रतिशत मतदान हुआ।
यहां मतदान के प्रति उत्साह की कमी देखी गई, जिससे यह क्षेत्र चुनावी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण साबित हुआ। कुंदरकी उपचुनाव के इस नतीजे ने भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक जीत और सपा के लिए यह हार निराशाजनक रही।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News