यूपी – Pilibhit: नोवल चीनी मिल में 24 घंटे बाद भी आयकर की जांच जारी, गन्ना भुगतान न होने से किसान परेशान – INA

पीलीभीत के बरखेड़ा स्थित नोवल चीनी मिल में आयकर टीम की जांच जारी है। टीम बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8:30 बजे चीनी मिल पहुंची थी। मिल का गेट बंद कर दिया। इसके बाद जांच शुरू की गई। वहीं गन्ना भुगतान लेने के लिए मिल के बाहर रात तक किसानों की भीड़ जुटी रही, लेकिन जांच के चलते भुगतान नहीं हो सका। शुक्रवार को सुबह से चीनी मिल के बाहर किसान फिर जुट गए। 

 
नोवल चीनी मिल में आयकर टीम अभी दस्तावेजों को खंगाल रही है। करीब 24 घंटे बीतने के बाद भी जांच जारी होना कस्बे में चर्चा का विषय बना है। वहीं चीनी मिल के भुगतान काउंटर के बाहर किसानों की लंबी लाइन लगी है। करीब एक सप्ताह पहले बेचे गए गन्ना के बकाया भुगतान के लिए किसान सुबह ही चीनी मिल पहुंच गए। 
बिन ब्याही मां: बरेली में दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, पति के तौर पर लिखाया आरोपी का नाम
किसानों का कहना है कि कई दिन से भुगतान हुआ नहीं और अब दो दिन से कैश काउंटर बंद हैं। किसान कृष्णपाल ने बताया कि 21 नवंबर को गन्ना तौलवाया था। भुगतान अब तक नहीं हुआ। चार बार चक्कर लगा चुके हैं। किसान कल्याण भी गन्ना भुगतान की लाइन में लगे नजर आए। कैश काउंटर पर किसानों की लंबी कतार लगी है। 
 


बृहस्पतिवार रात आठ बजे तक डटे रहे थे किसान 
बृहस्पतिवार की सुबह भी कई किसान भुगतान के लिए चीनी मिल पहुंचे थे। इसी समय आयकर टीम पहुंच गई और मिल गेट बंद हो गया। किसान गेट के पास ही खड़े होकर इंतजार करने लगे। रात आठ बजे तक मिल का गेट नहीं खुला। परेशान किसानों ने थोड़ा विरोध प्रदर्शन भी किया। बाद में मायूस होकर लौट गए। रात 9: 30 बजे तक टीम बाहर नहीं आई थी। जांच में क्या मिला, इसका पता नहीं चल सका। 

जानकारी जुटाने में लगे रहे व्यापारी और अधिकारी
आयकर टीम के आने की सूचना पर सबसे पहले बरखेड़ा के प्रमुख प्रतिष्ठानों के शटर गिरे। इसके बाद अन्य दुकानें भी बंद हो गईं। टीम के आने की चर्चा जिला मुख्यालय तक होती रही। व्यापारियों के साथ अधिकारी भी जानकारी जुटाने में लगे रहे।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button