यूपी – Railway: 'लालकुआं से अयोध्या तक चलाई जाए वंदे भारत, आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का हो नियमित संचालन' – INA

Table of Contents
आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का नियमित संचालन किया जाए। लालकुआं से अयोध्या के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाए। इज्जतनगर रेलवे कारखाना के सभागार में शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे की जीएम सौम्या माथुर के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्यसभा सदस्य मिथिलेश कुमार ने ये बातें कहीं। उन्होंने शाहबाजनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद अशफाक उल्ला खां करने, पहले से संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस को शाहजहांपुर में ठहराव दिए जाने का सुझाव दिया। सांसदों ने पिछले साल हुई बैठक में रखे गए प्रस्तावों पर अब तक हुई कार्रवाई के बारे में भी पूछा। जीएम ने समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।



