यूपी – UP: आगरा के सबसे बड़े कहे जाने वाले साड़ी शोरूम पर जीएसटी का सर्वे, 1.50 करोड़ का मिला स्टॉक में अंतर – INA

आगरा के चर्च रोड स्थित चर्चित फर्म सुरेशचंद्र दिनेशचंद्र साड़ी शोरूम पर स्टेट जीएसटी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन विंग (एसआईबी) ने सर्वे किया। इसमें ज्यादा आईटीसी, निरस्त फर्मों से खरीद, लेखा पुस्तकों में दर्ज स्टॉक और भौतिक सत्यापन में 1.50 करोड़ रुपये का अंतर पाया गया। इस पर 12 लाख रुपये की टैक्स मांग की गई है।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









