यूपी – UP: कैला देवी दर्शन कर लौट रहे थे घर, दर्दनाक हादसे ने छीन ली जिंदगी…तीन की मौत; परिवार में मचा कोहराम – INA

आगरा से कैला देवी मंदिर में दर्शन कर बाइक से लाैट रहे पीवीसी फैक्टरी के मजदूर सहित तीन लोगों की रविवार रात को धाैलपुर में वाहन की टक्कर से माैत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर घायल है। मृतक हरदोई के रहने वाले थे। चारों एक ही बाइक पर सवार थे। जिस वाहन से हादसा हुआ, पुलिस उसका पता नहीं कर सकी है।
हरदोई के थाना मलनावा स्थित गांव मठफुरिया निवासी अंकित कुशवाह ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके बड़े भाई अजय उर्फ छोटू (26) आगरा में रहने वाले रिश्तेदार हरिराम के पास आए थे। रविवार सुबह अजय, हरिराम, अनीश और रामनिवास बाइक से कैला देवी मंदिर दर्शन के लिए गए थे। रात में वापस आ रहे थे।
ये भी पढ़ें –
UP: NH-34 पर हुआ बड़ा हादसा, बरातियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 20 घायल
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









