यूपी – UP: क्लीनिक में हैवानियत की हदें पार… नर्स से तीन लोगों ने की दरिंदगी; दरिंदों ने ये घिनौना काम भी किया – INA

मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र के एक क्लीनिक में नर्स को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। 

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहे हैं। पीड़िता की शादी होने के बाद आरोपी उस पर पति से रिश्ता खत्म करने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

अमरोहा जनपद के देहात थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने सिविल लाइंस थाने में छजलैट की सराय खजूर निवासी डॉ. मोबीना, गुड्डू उर्फ इमरान, अमरोहा के झनकपुरी निवासी काविंद्र और दुष्यंत के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

पीड़िता ने बताया कि वह शेरुआ चौराहे पर डॉ. मोबीना के क्लीनिक में शादी से पहले नर्स का काम करती थी। डॉ. मोबीना के पास गुड्डू उर्फ इमरान, दुष्यंत और काविंद्र का आना-जाना था। 18 जुलाई 2023 की शाम करीब चार बजे डॉक्टर और पीड़िता क्लीनिक में मौजूद थीं। 


नशीली कोल्ड्रिंड से बेहोश हुई युवती
इसी दौरान तीनों आरोपी आए और उन्होंने युवती को कोल्डड्रिंक पिला दी। इसके बाद युवती बेहोश हो गई। इसके बाद काविंद्र, दुष्यंत और गुड्डू उर्फ इमरान ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।


वीडियो दिखाकर कई बार युवती को किया ब्लैकमेल
इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। युवती के होश में आने पर आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर कहीं शिकायत की तो वह वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद से आरोपियों ने उसे कई बार ब्लैकमेल किया। 


21 जनवरी 2024 को युवती की शादी हो गई। इसके बाद भी आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। आरोपी गुड्डू उर्फ इमरान युवती को धमका रहा है कि वह अपने पति से रिश्ता खत्म करके उससे शादी कर लें।

 


आरोपी ने पति को भी दी धमकी
पीड़िता ने बात नहीं मानी तो आरोपी ने युवती के पति को वीडियो दिखा दिया। आरोपी ने पति को भी धमकी दी कि अगर उसने अपनी पत्नी से रिश्ता खत्म नहीं किया तो वह वीडियो वायरल कर देगा। 

 


सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर . की कार्रवाई की जाएगी।


दुष्कर्म के बाद जेल जाने से बचने के लिए की शादी, अब मांग रहा दहेज
मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने जेल जाने से बचने के लिए उससे शादी कर ली। अब आरोपी दहेज में कार और पांच लाख रुपये मांग कर रहा है। मांग पूरी न होने पर पीड़िता को घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 


पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अमरोहा के रहरा क्षेत्र निवासी युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी पांच साल तक उसे शादी का झांसा देकर अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। बाद में आरोपी और उसके परिजनों ने शादी करने से इन्कार कर दिया।
 


पांच जनवरी 2024 को कोर्ट मैरिज की
पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ 14 दिसंबर 2023 को सिविल लाइंस थाने में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बाद आरोपी ने जेल जाने से बचने के लिए 16 दिसंबर 2023 को मंदिर में शादी कर ली थी। पांच जनवरी 2024 को कोर्ट मैरिज हो गई।

 


आरोप है कि कुछ समय बाद ही आरोपी और उसके परिजन दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग न पूरी होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
 

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button