यूपी – UP: ट्रेनों में गांजा तस्करी के ये हैं तरीके, नारियल से लेकर बैट तक का इस्तेमाल…ऐसे देते हैं पुलिस को चकमा – INA

दक्षिण के राज्यों से गांजे की तस्करी पर लगाम नहीं लग रही है। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक से आने वाली ट्रेनों से गांजे की खेप आगरा कैंट स्टेशन पर उतारी जाती है। गांजा तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए नए तरीके भी ईजाद कर लिए हैं। अब तक नारियल, कंबलों के पार्सल और क्रिकेट किट बैट में छिपाकर लाए गए गांजे को पकड़ा जा चुका है।

सरगना तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

आगरा कैंट स्टेशन पर अलसुबह से ही दक्षिण की ओर से आने वाली ट्रेनें पहुंचती हैं। इस दौरान गांजा तस्कर ट्रेनों से ही गांजा लाकर आगरा, मथुरा और आसपास के जिलों में खपाते हैं। दो साल में 50 से अधिक गांजा तस्करों को जीआरपी और आरपीएफ की टीमें गिरफ्तार कर चुकी हैं। कभी भी सरगना तक नहीं पहुंच सकी हैं। अधिकांश गांजे की सप्लाई दिल्ली में की जाती है।

ये भी पढ़ें –  
UP: इन तीन ‘दरिंदों’ ने बर्बाद की छात्रा की जिंदगी, कैफे में बारी-बारी से लूटी अस्मत…वो चीखती रही, नहीं आया रहम

 


गांजा तस्करी के तरीके
यहां के गांजा तस्करों तक पुलिस की पहुंच नहीं हो सकी है। दो साल पहले पार्सल में केरल से आए पार्सल में नारियल में गांजा आगरा कैंट स्टेशन पर पकड़ा गया था। जीआरपी आज तक पार्सल भेजने वाले और डिलीवरी लेने वाले को नहीं तलाश कर सकी है। दिवाली से पहले कंबलों में छिपाए गए भेजे गांजे के पार्सल पकड़े गए थे। इसमें भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। प्लास्टिक के क्रिकेट बैट में भी गांजा पकड़ा जा चुका है, लेकिन दक्षिण के राज्यों में सक्रिय गांजा तस्कर को आज तक जीआरपी नहीं पकड़ सकी है। जीआरपी अफसरों का कहना है कि ज्यादातर गांजा लाने वाले लोग कैरियर होते हैं। वह पांच या दस हजार रुपये के लालच में गांजा दक्षिण के राज्यों से यहां लाकर एजेंट को देते हैं। वह एजेंट ही माल को सरगना तक पहुंचाता है। कई बार कैरियर पकड़े गए हैं।

ये भी पढ़ें –  DAP Crisis: डीएपी कहां मिल रही है और कौन सी समतियों पर हो गई खत्म, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
 


तीन किलो गांजे के साथ तस्कर पकड़ा
आगरा कैंट स्टेशन पर रविवार को जीआरपी ने चेकिंग के दौरान एक यात्री के बैग की तलाशी ली तो उसमें तीन किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है। पकड़ा गया व्यक्ति कुलदीप सोनी थाना हाईवे, मथुरा का रहने वाला है। उसे खेप मथुरा में सौंपनी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी काफी समय से कैरियर के रूप में काम कर रहा था। गांजे की बाजार में कीमत 60 हजार रुपये है। मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जा रहा है। 

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button