यूपी – UP: ठेकेदार के घर डकैती करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार, यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई मुठभेड़; नकदी बरामद – INA

आगरा के गांव उजरई कलां स्थित त्रिलोक धाम कॉलोनी में ठेकेदार दिनेश कुमार के घर डकैती करने वाले पांच बदमाश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। पुलिस की इन बदमाशों से यमुना एक्सप्रेस वे पर मुठभेड़ हुई। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने इनके कब्जे से तमंचे के साथ ठेकेदार के घर से लूटे गए सोने के कुंडल और नकदी भी बरामद की है।
गांव उजरई कलां स्थित त्रिलोक धाम कॉलोनी में ठेकेदार दिनेश कुमार के घर में 10 बदमाशों ने डकैती डाली थी। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश था। पुलिस ने भी मामले के खुलासे के लिए पूरा जोर लगा दिया। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









