यूपी – UP: दहशत शोहदे की…दो युवतियों का जीना कर दिया मुश्किल, घर पर की फायरिंग; पुलिस ने सिखाया सबक – INA

आगरा के थाना सिकंदरा के अटूस गांव में एक युवक ने दो युवतियों का जीना मुश्किल कर दिया। पहले एक युवती को डंडा मारकर घायल किया। साथ ही उसके घर पर जाकर फायरिंग भी की। परिवार को धमकाया। दूसरी ब्यूटी पार्लर संचालिका युवती से छेड़छाड़ की। तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता दहशत में आ गई। उसने कार्रवाई के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने भी दोनों मामलों को गंभीरता से लिया और मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









