यूपी – UP By Election: अखिलेश बोले- भाजपा के पास किसानों और नौजवानों का नहीं कोई हल; बीजेपी कार्यकर्ता बन चुकी पुलिस – INA

उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर पार्टियां अपना-अपना जोर लगा रही हैं। सत्तासीन भाजपा अपनी साख बचाने को तो विपक्षी गठबंधन अपनी धाक दिखाने को मैदान में डटा हुआ है। इसी बीच शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा को निशाने पर लिया। किसानों का शोषण से लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।
इस दौरान सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार की नकारात्मक कार्य प्रणाली से उत्तर प्रदेश की छवि खराब हो रही है। उत्तर प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार व अपराध चरम पर है।
यह भी पढ़ेंः- UP News: जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले- जब चर्च और मस्जिदों का अधिग्रहण नहीं… तो हिंदू मंदिरों का भी नहीं हो
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









