यूपी – UP DElEd 2024: आज बंद हो जाएगी डीएलएड में प्रवेश की पंजीकरण विंडो, इच्छुक उम्मीदवार तुरंत करें आवेदन – INA

UP DElEd 2024:
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन ( डीएलएड ) के परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार यूपी डीएलएड की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 9 अक्तूबर को समाप्त हो जाएगी। यूपी डीएलएड में प्रवेश पाने के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in के माध्यम से अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं ।

अभ्यर्थियों को 10 अक्तूबर तक आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेने की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर निर्धारित की गई है।


आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 700 रुपये, एससी/एसटी वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा।

वर्ग आवेदन शुल्क (रु.)
सामान्य और ओबीसी 700 रुपये
एससी/एसटी 500 रुपये
पीडब्ल्यूडी 200 रुपये


प्रवेश प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं

  1. प्रवेश परीक्षा
  2. परामर्श सत्र
  3. दस्तावेज़ सत्यापन।

पात्रता मापदंड

  • आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष।
  • शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री। 


आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, यूपी डी.एल.एड रजिस्ट्रेशन पर जाएं।
  • अपना विवरण भरें।
  • खुद को पंजीकृत करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन को सुरक्षित करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लें।


Credit By Amar Ujala

Back to top button