यूपी – UP News: इस बात पर भड़के बृजूभषण शरण सिंह, कांग्रेस के लिए कर दी भविष्यवाणी; बजरंग पूनिया पर लगाया गंभीर आरोप – INA

यूपी के गोंडा में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का दर्द छलका। कहा कि भारतीय कुश्ती की दुनिया में धाक थी। लेकिल, अब कुश्ती दुर्भाग्य के दौर से गुजर रही है। उन्होंने दिल्ली में धरना देने वाले पहलवानों को आड़े हाथों लिया।
कहा कि जब इन लोगों ने धरना दिया तो कहते थे कि कुश्ती बचाने आए हैं। अब हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कुश्ती रोकने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने पहलवान बजरंग पूनिया द्वारा भारतीय कुश्ती संघ को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल की गई याचिका पर अपनी बात कही।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala








