यूपी – UP News: किशोरी पर धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव बना रहा आरोपी, पीड़िता घर में कैद; 10वीं की परीक्षा भी छोड़ी – INA

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मनबढ़ युवक एक किशोरी को धर्म परिवर्तन करके निकाह करने के लिए धमका रहा है। कई बार कोतवाली में शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसी से परेशान पीड़िता ने 10वीं की परीक्षा भी नहीं दी थी। पीड़िता और परिजन दहशत में जीवनयापन कर रहे हैं। किशोरी की मां ने सीएम और एसपी को ऑनलाइन शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करने की बजाय शायद संरक्षण दे रही है। तभी तो एक मोहल्ले की रहने वाली एक किशोरी को आरोपी 3 साल से परेशान कर रहा है। उस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बना रहा है। कई बार पीड़िता के परिजन ने शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। 


नतीजा ये रहा कि आरोपी की दहशत के चलते पीड़िता ने हाईस्कूल की परीक्षा भी छोड़ दी। किसी तरह से खुद को संभाला और एक सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में जाने लगी। वहां भी पांच अक्तूबर 2024 को आरोपी पहुंच गया। जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश की। जानकारी होने पर पीड़िता की मां पहुंची तो गाली गलौज कर हाथापाई की।


आरोपी की हरकतें इतने पर भी कम नहीं हुईं। 22 अक्तूबर की रात पुत्री घर के बरामदे में लेटी हुई थी। तभी आरोपी ने जंगले से डंडा डालकर गले पर प्रहार करने की कोशिश की। जागने पर जब विरोध किया तो जंगले से पानी फेंकने लगा। कहा कि अगर निकाह नहीं किया तो जान से मार दूंगा। 


आरोपी के परिजन भी साथ दे रहे हैं। जब शिकायत की तो वह लोग भी बेटी को निकाह करके धर्म परिवर्तन के लिए कहने लगे। पीड़िता की मां ने एसपी को शिकायत भेजी। इसमें कहा कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन आरोपी को पकड़कर छोड़ दिया जाता है। उनकी शिकायत दर्ज नहीं की जा रही है।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button