यूपी – UP News: गर्लफ्रेंड से शादी के लिए रची अपने अपहरण की कहानी, परिवार से वसूली फिरौती, छात्र समेत तीन गिरफ्तार – INA

शाहजहांपुर में गर्लफ्रेंड से शादी के लिए अपने अपहरण का नाटक रचने वाले बीबीए के छात्र को उसके दो दोस्तों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छात्र ने अपने ही परिवार से फिरौती के 40 हजार रुपये वसूल भी लिए थे।
मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुगलान निवासी अखिल त्यागी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनका छोटा भाई संजीव कुमार त्यागी उर्फ संजू बरेली के भोजीपुरा स्थित सिद्धि विनायक कॉलेज में पढ़ता है। संजीव 21 अक्तूबर को घर से पूर्वाह्न 11 बजे बरेली के भोजीपुरा स्थित सिद्धि विनायक कॉलेज जाने के लिए कहकर निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा है।
दो लाख रुपये फिरौती मांगी थी
भाई ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बंधक बनाने की आशंका जताई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस और एसओजी की मदद से छात्र की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने अखिल को फोन करके कहा कि संजीव का उसने अपहरण कर लिया है। उसके बदले फिरौती में दो लाख रुपये चाहिए।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









